हरिद्वार से जल लेकर पहुंचे भक्तोँ ने किया भगवान शिव का जलाभिषेक

मन्दिर में जानकारी करते ए एस पी अमरिंदर सिंह व थानाध्यक्ष संजय कुमार पांचाल
उत्तर प्रदेश मुरादाबाद बुधवार को शिवरात्रि के अवसर पर भारी संख्या में शिव भक्तों ने क्षेत्र के प्राचीन शिव मंदिर बीरपुर और कामेश्वर महादेव मंदिर निबाड़ खास में कांठ के लाड़लाबाद आदि प्राचीनतम मंदिरों में हरिद्वार से जल लेकर पहुंचे कावड़ियों ने भगवान शिव का जल अभिषेक किया और देश व समाज की खुशहाली के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
गत बर्षों की भांति इस बर्ष शिव रात्रि के उपलक्ष्य पर हजारों कबाड़ियों ने जलाभिषेक किया साथ ही भगवान शिव का आशीर्वाद लिया बताया जाता है यहाँ हर बर्ष आसपास के जिलों से भी शिव भक्त जलाभिषेक करने आते हैं।
मंदिर के महन्त गंगागिरी महाराज ने बताया कि यह काफी प्राचीन शिव मंदिर है और यहाँ भक्तों की मनोकामनाये पूर्ण होती हैं ।शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिये पुलिस प्रशासन का भी सहयोग रहता है भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए ए एस पी अमरिन्दर सिंह ने भी मंदिर व मेले का निरीक्षण किया।भीड़ के चलते रास्तों में जाम की स्थिति बनी रही थानाध्यक्ष भगतपुर संजय कुमार पांचाल के कुशल नेतृत्व के चलते स्तिथि काबू में रही और मेला सकुशल सम्पन्न हुआ।


Sunil Sharma
संपादक Sawal Aaj Ka
कार्यालय – काशीपुर
संपर्क – +91 98372 93315
