
मैरिज हाल संचालक की हट धर्मी से शादी की खुशियो में लगा ग्रहण
उत्तर प्रदेश/मुरादाबाद के भगतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कचनाल निवासी रहमत अली ने अपनी बेटी की शादी के लिये बारात एंव मेहमानों की व्यवस्था के लिये उत्तराखंड के अहरपुरा रोड महुआखेडागंज स्तिथ सेठ गार्डन मैरिज हाल बुक किया था बुकिंग 11सितंबर 2025 को की गई थी एवम बारात 1 दिसंबर 2025 को आनी थी जिसकी बुकिंग पैमेंट रहमत अली द्वारा दस हजार रुपये यूपीआई से आन लाइन जमा किये थे। मैरिज हाल के मैनेजर द्वारा पैमेंट जमा की रशीद भी दी गई थी। शादी से करीब चार दिन पूर्व रहमत अली मैरिज हाल की व्यवस्था एंव बाकी पैसा जमा करने के लिये गये तो उन्हे बताया गया की आपकी हमारे मैरिज हाल मे 1 दिसंबर की कोई बुकिंग नही है। इस बात रहमत अली परेशान हो गया तथा संचालक को बुकिंग की रशीद दिखाई रशीद देखकर भी मैरिज हाल के मैनेजर ने बुकिंग से इंकार कर दिया। रहमत अली का कहना है की अब बारात आने मे मात्र चार दिन शेष बचे है इतनी जल्दी मे दूसरे मैरिज हाल का इंतजाम कैसे करुँगा इस पर मैनेजर ने उन्हे खरी खोटी सुनाकर वहां से भगा दिया। पीडित ने भगतपुर पुलिस को तहरीर देकर उक्त मैरिज हाल के संचालक विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है।

Sunil Sharma
संपादक Sawal Aaj Ka
कार्यालय – काशीपुर
संपर्क – +91 98372 93315
