11 अक्टूबर को मनाया जायेगा आंचल दुग्ध उत्पादक का 75वां अधिवेशन

          

उत्तराखंड/नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड का 75वां वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन आगामी 11 अक्टूबर को हल्द्वानी स्थित संकल्प बैंक्विट हॉल, कालाढूंगी रोड में  आयोजित किया जाएगा।

बोरा ने बताया कि अधिवेशन में संघ की अब तक की उपलब्धियों की समीक्षा के साथ-साथ भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी योजनाओं में ग्राम स्तर पर दूध संग्रह केंद्रों की संख्या बढ़ाना, समितियों को आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराना, ये योजनाएं दुग्ध उत्पादन बढ़ाने एवं विपणन तंत्र को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होंगी।

अध्यक्ष बोरा ने कहा कि संघ का मुख्य उद्देश्य दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने सभी दुग्ध समितियों के अध्यक्षों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अधिवेशन को सफल बनाएं।

श्री बोरा ने विश्वास जताया कि यह अधिवेशन दुग्ध क्षेत्र को नई दिशा प्रदान करेगा और किसानों की आजीविका को सुदृढ़ करने में मील का पत्थर साबित होगा।

इस दौरान सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रशासन/विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी सहित संघ के अन्य अधिकारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अधिवेशन ऐतिहासिक होने जा रहा है, क्योंकि संघ इस वर्ष अपनी डायमंड जुबली (75वां वर्ष) मना रहा है। इस अवसर पर जिलेभर की सभी दुग्ध समितियों के अध्यक्ष इस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *