
उत्तरप्रदेश/मुरादाबाद के भगतपुर थाना क्षेत्र में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हजरत गाजी भूरे शाह दादा मियाँ का उर्स बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया गया उर्स में सैकडों जायरीनों ने दरगाह पर चादर पोशी कर दुआएं मांगी। दरगाह के सज्जादानशी मोहम्मद ताहिर मियां ने बताया की यह दरगाह भगतपुर के पश्चिम मे स्थित है ओर (पछाई ज्यारत के नाम से मशहूर है) ओर यहाँ हर साल उनका एक दिवसीय विशाली उर्स मनाया जाता है हजरत गाजी भूरे शाह दादा मियां का उर्स हर साल बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है इस मौके पर कव्वाली का भी प्रोग्राम किया जाता है तथा लंगर भी बांटा जाता है इस वर्ष उर्स में रामपुर के मशहूर कव्वाल नईम पेंटर साबरी और उनके हमनवांओ ने हजरत की शान मे कब्वाली पेश की। उर्स के मौके पर सैकडों जायरीनों ने चादर पोशी कर मन्नत मांगी। इस दौरान दरगाह के सज्जादानशीन मौहम्मद ताहिर मियाँ, असलम अली, अकरम अली, रहीस अहमद, भूरा भाई, अमीरुल हसन आदि रहे।


Sunil Sharma
संपादक Sawal Aaj Ka
कार्यालय – काशीपुर
संपर्क – +91 98372 93315
