शिकायती पत्र की जांच करने पहुंची राजस्व टीम

उत्तरप्रदेश /मुरादाबाद के थाना भगतपुर क्षेत्र के गांव वीरपुर फतेउल्लापुर निवासी की खतौनी में दर्ज नसीरुल्ला पुत्र बशीर अहमद ,अबरार हुसैन, पुत्र नसिरुल्ला,इकरार हुसैन पुत्र नसिरुल्ला, इक़रार हुसैन पुत्र नसिरुल्ला, दुल्लो पति नसिरुल्ला मुख्तार पुत्र नसिरुल्ला निवासी बीरपुर फ़तेउल्लापुर ने अपनी जमीन का कुल क्षेत्रफल 0. 0810 हैक्टेयर भू राजस्व का हिस्सा कुछ दिन पहले मोहम्मद इल्यास , जाहिद अली, अमीरअख्तर, आरिफ अहमद, नबीहसन,रिजवान अली, अकरम अली, को बेच दिया था जिस पर गांव के कुछ ग्रामीणों ने समाधान दिवस में एक शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि खसरा संख्या 65 व 67 के आसपास सिंचाई विभाग की नहर का हिस्सा है जिसके कुछ हिस्से को तोड़कर निर्माण कराया जा रहा है शिकायती पत्र का उप जिलाधिकारी ने संज्ञान लेकर तीन कानूनगो ओर तीन लेखपालों की एक टीम गठित की राजस्व विभाग गठित टीम ने शुक्रवार को
मौके पर पहुंच कर उक्त लोगों के सामने भू राजस्व के हिस्से की पैमाइश की गई लेखपाल हरी सिंह द्वारा बताया गया कि इसकी पैमाइश कर ली गई है मौके पर स्थिति सामान्य है जिसकी रिपोर्ट उपजिलाधिकारी को सौंप रहे हैं जो भी आदेश आयेगा वही मान्य होगा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *