प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के 193 लाभार्थियों के खाते में माननीय मुख्यमंत्री से प्राप्त प्रथम किश्त को आज नगर निगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों के खाते में हस्तांतरित किया गया।
महापौर दीपक बाली ने सभी लाभार्थियों से पूछा कि उनसे किसी तरह का कोई पैसा तो नही लिया जा रहा है क्योंकि उन्हें सूचना मिली है कि शहर में कुछ लोग प्रधानमंत्री आवास योजना के आवास दिलवाने के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी और यदि कोई पीड़ित उनके पास आकर बताता है तो दोषी को हर हालत में जेल भिजवाया जाएगा।

Sunil Sharma
संपादक Sawal Aaj Ka
कार्यालय – काशीपुर
संपर्क – +91 98372 93315
