टिहरी में दर्दनाक हादसा, कार खाई में गिरी, चालक की मौत और एक गम्भीर रूप से घायल
टिहरी। टिहरी के थौलधार ब्लॉक में एक दर्दनाक हादसा हुआ। बंगियाल-ज्वारना मोटर मार्ग पर एक कार खाई में गिर गई, जिससे कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को खाई से निकालकर निजी वाहन से चंबा के निजी अस्पताल पहुंचाया। प्रभारी थानाध्यक्ष टीकमराम चौहान ने बताया कि घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है।
मृतक की पहचान प्रेमलाल उम्र 52 वर्ष पुत्र मंगल लाल निवासी ग्राम पिराड़ी कंडीसौड़ के रूप में हुई है। जबकि घायल युवक की पहचान मनवीर उम्र 32 वर्ष पुत्र मंगलू निवासी ग्राम डांग तहसील कंडीसौड़ के रूप में हुई है।

Sunil Sharma
संपादक Sawal Aaj Ka
कार्यालय – काशीपुर
संपर्क – +91 98372 93315
