सुहाग रात को ही दुल्हन ने समेटा माल
कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में एक दुल्हन ने सुहागरात पर बड़ा कांड कर दिया। उसने अपने पति समेत परिवार के छह लोगों को जहरीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और जेवर-नकदी लेकर फरार हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के हनुमंतखेड़ा गांव में हुई। दुल्हन की पहचान हरदोई जिले के एक गांव की रहने वाली युवती के रूप में हुई है।
पुलिस ने दुल्हन और उसकी मौसी को पकड़ लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।

Sunil Sharma
संपादक Sawal Aaj Ka
कार्यालय – काशीपुर
संपर्क – +91 98372 93315
