
उत्तरप्रदेश . मुरादाबाद के भगतपुर क्षेत्र में ईद उल फितर का त्योहार सोमवार को बड़े ही प्रेम व भाईचारे के साथ मनाया गया। थाना क्षेत्र के गांव रानीनागल, भगतपुर, बहेड़ी रोशनपुर, दौलपुरी, चांदपुर, जाहिदपुर सीकानपुर, खुदावाला, उदमावाला, टाहमदन, सत्ती खेड़ा, कुकरझुडी, महेशपुर खेम, भतगवा, आदि गांव में सोमवार की सुबह ईदगाहों पर इमाम, मौलाना द्वारा अकीदतबंदो को ईद की नमाज अदा कराई नमाज के दौरान अकीदतबंदो ने अपने देश के लिये अमन चैन की दुआ मांगी वही नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम भाइयों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। क्षेत्र में प्रशासन की गाइड लाइन के अनुसार ईद की नमाज अदा की गई उधर ईद की नमाज को शांति पूर्वक संपन्न करने के लिए पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। भोजपुर थाना अध्यक्ष शरद मलिक, एवं भगतपुर थाना अध्यक्ष रविंद्र प्रताप सिंह द्वारा ईदगाहों पर पुलिस बल तैनात किया गया क्षेत्र में थाना अध्यक्ष द्वारा सभी गतिविधियों पर नजर बनाए रखी नमाज के दौरान सभी स्थलों पर ड्रोन कैमरे द्वारा निगरानी की गई, रानीनागल ईदगाह पर जिला पंचायत सदस्य पद प्रत्याशी अतीक अहमद मुस्लिम भाइयों के साथ गले मिले।

वहीं दौलपुरी निवासी समाजसेवी अलाउद्दीन ठेकेदार ने ईद उल फितर की सभी ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा ईद का त्योहार हम सभी के लिए भाईचारे का पैगाम है। इस प्यार के साथ मनाना चाहिए वही भगतपुर निवासी अकबर अली गाजी ने भी सभी क्षेत्र व गांव वासियों को ईद की मुबारकबाद पेश की, ईद के मौके पर हर साल की भांति इस साल भी थाना भगतपुर क्षेत्र गांव चांदपुर में लगने वाले परसों पुराने मेले में बच्चों ने खरीदारी कर आनंद लिया इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था में क्राइम इंस्पेक्टर विजय सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अजय कुमार, उपनिरीक्षक राधेश्याम भारती, उपनिरीक्षक कलेक्टर सिंह, उपनिरीक्षक राजेंद्र कुमार, उप निरीक्षक सचिन, उप निरीक्षक सिमरन, हेड कांस्टेबल सतीश, हेड कांस्टेबल सचिन मलिक, कांस्टेबल सत्यवीर सक्सेना, कॉन्स्टेबल राजकुमार, आदि पुलिस बल मौजूद रहा

Sunil Sharma
संपादक Sawal Aaj Ka
कार्यालय – काशीपुर
संपर्क – +91 98372 93315
