
उत्तरप्रदेश मुरादाबाद के भोजपुर क्षेत्र के शांति देवी इंटर कॉलेज में विकसित भारत का अमृत काल, सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में बाल संरक्षण आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ विशेष गुप्ता रहे। उन्होंने सभा में केंद्र सरकार की 11 वर्ष चलाई गई लोक कल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को विस्तार से बताया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महानगर के उपाध्यक्ष राहुल शर्मा ने सरकार की 11 वर्ष की उपलब्धियों को बताया।कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष भोजपुर वीरपाल सिंह की और संचालन जयप्रकाश सिंह ने किया। इस दौरान अर्पित पाल कार्यकम संयोजक, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुमनेश ठाकुर, चेयरमैन प्रतिनिधि अर्शमान, मंडल मंत्री अमरजीत सिंह, मंडल उपाध्यक्ष समरपाल सिंह, सुरेश सिंह, कपिल देव शर्मा, लेखराज सैनी, राधेश्याम, शुभम सैनी, मुनीराम कश्यप, नितिन शर्मा, सभासद इस्तेकार, डॉ आलम, नाजिर पधान, यासीन मलिक, तौकीर, ताहिर, शानू कुरैशी, तहसीन कादरी, दीपक चौधरी, विजयपाल सिंह, बालसुंदरी, सोनू सैनी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। तो वहीं भगतपुर के शक्तिकेन्द्र कचनाल में स्थित पैराडाइज मॉडर्न पब्लिक स्कूल चक कचनाल में विकसित भारत का अमृतकाल सेवा सुशासन गरीब कल्याण के ग्यारह वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा संकल्प सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय संयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ श्रीमान भजनलाल पाल रहे तथा सभा की अध्यक्षता भगतपुर मण्डल अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा ने की । मुख्य अतिथि भजनलाल पाल ने मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं पर गहनता से प्रकाश डाला। सभा का संचालन मण्डल महामंत्री प्रदीप सिंह मीणा ने किया । इस अवसर पर मण्डल महामंत्री बंटी पाल, जिला मंत्री युवा मोर्चा अरुन चौधरी, मण्डल उपाध्यक्ष चौधरी विलेन्द्र सिंह, पूर्व मण्डल अध्यक्ष दीपक गोस्वामी , विशाल तंवर, मण्डल उपाध्यक्ष विपिन कुमार मीना, शक्तिकेन्द्र के संयोजक अंकुर सिंह, विवेक कुमार, निर्मल सिंह, कुलदीप ठाकुर मण्डल मंत्री रोशन सिंह, ग्राम प्रधान उदवाला राजीव चौधरी, कुलदीप शर्मा, बूथ अध्यक्ष राजेश कुमार, सुनील कुमार, अतरपाल सिंह, प्रमोद कुमार मीणा एवं अनेको कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Sunil Sharma
संपादक Sawal Aaj Ka
कार्यालय – काशीपुर
संपर्क – +91 98372 93315
