इतवार व पीर को मनाया जायेगा हजरत मखदूम समाउद्दीन सोहरवरदी का उर्स

               (मो अली)

दिल्ली/ हर बर्ष की भांति इस बर्ष भी हजरत मखदूम समाउद्दीन सोहरवरदी रहमतुल्लाह अलैह का उर्स धूमधाम से मनाया जायेगा।
उर्स की सभी तकरीबें हजरत इनाम हसन गुदडी शाह बाबा की शदारत मे की जायेगी। उर्स कनवीनर ने बताया कि इस बार उनका 545वां उर्स दिल्ली मेहरोली के अंधेरिया मौड, ओलिया मस्जिद के पास सोहन बर्स बाली गली मे उनकी दरगाह पर मनाया जायेगा। 9 नवंबर इतवार को अशर की नमाज़ के बाद गुशल दिया जायेगा शाम को चादर व लंगर होगा तो वही अगले दिन सोमवार को सुबह कव्वाली होगी जिसमे दिल्ली के मशहूर कव्वाल अपनी प्रस्तुति देगे उसके बाद कुल की रस्म अदा की जायेगी, करीब ग्यारह बजे लंगर किया जायेगा ओर उसके बाद उर्स का समापन किया जायेगा। उर्स मे अजमेर, धर्मपुरी मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश के आगरा, मुरादाबाद,पाकबडा,ठाकुरद्वारा अगवानपुर, अलीगढ, रामपुर, उत्तराखंड के काशीपुर,रामनगर, हलद्वानी,आदि जगहा से जायरीन पहुंच कर उर्स मे शिरकत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *