दबंगों के हंगामे से ग्रामीणों में दहशत का माहौल

उत्तर प्रदेश/मुरादाबाद के भगतपुर थाना क्षेत्र के गांव भानपुर गजरौला में रविवार को लगभग आधा दर्जन युवकों द्वारा एक महिला से छेड़छाड़ कर जमकर उत्पात मचाया जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भानपुर गजरौला में एक महिला ने अपने परिचित युवकों को बर्थडे पार्टी में बुलाया जिसको लेकर महिला के पति व परिजनों को आपत्ति हुई तो उन युवकों से कहा सुनी हो गई तभी इसी का बदला लेने दो युवक अपने साथियों के साथ रविवार को भानपुर पहुंच गये और प्रियंका नाम की महिला के घर में घुसकर गाली गलौज करने लगे जिसका विरोध करने पर महिला के साथ बदतमीजी कर उसे उठाने का प्रयास किया तभी शोर की आवाज सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गये और उनका विरोध करने लगे तभी सभी युवक अपने आप को घिरता देख भाग निकले। दिन दहाड़े हुई इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है पीड़ित महिला ने थाने पहुंच कर दो युवकों को खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *